रोमानिया में निभाई जाती है विचित्र प्रथा, भालू की तरह तैयार होकर नाचते हैं लोग
यूरोपीय देश रोमानिया में नए साल के अवसर पर एक अलग तरह की प्रथा निभाई जाती है। इस प्रथा के अनुसार रोमानिया के लोग भालू वाली पोशाकों में तैयार होते हैं और पारंपरिक डांस करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से बुरी आत्माओं को दूर भगाने और नए साल के लिए मिट्टी को समृद्ध बनाने में मदद मिलती है।