राम मंदिर के चढ़ावे से 'गायब' हुए चांदी के काकभुशुंडि
राम मंदिर चढ़ावा मामले में अब दान में दिए गए एक चांदी के 'काकभुशुंडि' के गायब होने की खबर है। अनीता भारद्वाज नामक महिला का दावा है कि उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को चांदी के कागभुशुंडि सौंपे थे लेकिन उन्हें रसीद नहीं मिली। इसपर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।"