राम मंदिर के ट्रस्टी रहे चौपाल का श्राद्ध करने गया परिवार, पटना के घर से ₹50 लाख का सामान चोरी
अयोध्या के श्रीराम मंदिर के ट्रस्टी रहे दिवंगत कामेश्वर चौपाल के पटना स्थित आवास का ताला तोड़कर भीषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चौपाल के बेटे के मुताबिक, करीब ₹50 लाख की संपत्ति चोरी हुई है। गौरतलब है कि बीते 7 फरवरी को कामेश्वर चौपाल का निधन हुआ था और उनका श्राद्ध करने पूरा परिवार सुपौल गया था।