राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों की हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई गई
राम मंदिर चंदा चोरी मामले की गंभीरता और एसआईटी की जांच को ध्यान में रखते हुए सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत ने आरोपियों की अगली पेशी 27 जुलाई को तय की है। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ है कि 40 दिनों में 70 बार चोरी की गई।