राम मंदिर चंदा चोरी की जांच में शामिल कुछ लोगों की संपत्ति कम समय में 100 गुना बढ़ी: रिपोर्ट
NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच एजेंसियों की निगरानी में आए ज़्यादातर लोगों की संपत्तियों में कम समय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। कुछ लोगों की संपत्ति कथित तौर पर 100-गुना तक बढ़ गई। यह चोरी उनके बीच चंदे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के कारण सामने आई है।