राम मंदिर चंदा चोरी पर संसद में विपक्ष ने फिर किया प्रदर्शन, सपा सांसद जया बच्चन ने किया 'दान'
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर आज फिर संसद परिसर में विपक्षी पार्टियों की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया है। सपा सांसद जया बच्चन ने सांकेतिक दान पेटी में रुपए डाले। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "राहुल गांधी, पप्पू यादव और सांसद अवधेश प्रसाद पर FIR विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है।"