राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार 8 में से 6 लोगों की एक ही एजेंसी से हुई थी नियुक्ति
रिपोर्ट्स के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों में से 6 की नियुक्ति वाराणसी की 'सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज़' से हुई थी। मंदिर ट्रस्ट की बैंकिंग सेवाएं संभालने वाले एसबीआई ने नकदी गिनती के लिए एजेंसी के कर्मी नियुक्त किए थे। फर्म मालिक के अनुसार, बैंक को लगभग ₹20,000/माह सैलरी पर 19-लोग उपलब्ध कराए गए थे।