राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने किया सभी याचिकाओं का निपटारा
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत को बताया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। CJI सूर्यकांत की पीठ ने मजिस्ट्रेट को कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।