राम मंदिर चढ़ावा चोरी का पैसा कहां-कहां इस्तेमाल हुआ? UP सरकार ने SC में बताया कैसे हुई चोरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी हुई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के मुताबिक, एसआईटी जांच में पता चला कि कुछ आरोपियों ने चोरी की रकम से संपत्ति खरीदी जबकि अन्य ने इसे बैंकों में जमा कराया है। मामले में एसआईटी आरोप-पत्र दाखिल कर चुकी है।