राम मंदिर ट्रस्ट में हुआ बड़ा बदलाव, नए महासचिव व कोषाध्यक्ष के नाम की हुई घोषणा
स्वामी गोविंद देव गिरी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव होंगे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरी पद पर चंपत राय का स्थान लेंगे जिन्होंने दान चोरी विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है, चंपत राय के इस्तीफे के बाद कृष्ण मोहन अंतरिम महासचिव की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं, महेश भागचंदका नए कोषाध्यक्ष होंगे।