राम मंदिर दान चोरी की कहानी में बक्से की हुई एंट्री, लगा है QR कोड व लिखा है राम राज्य कोष
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में अब एक बक्से की एंट्री हुई है। मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला जिस योग केंद्र में रहता था वहां से यह बक्सा बरामद हुआ। इसपर 'रामराज्य कोष' लिखा है व पेटीएम का QR कोड भी लगा हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, इस जगह से करीब ₹5 लाख नकद बरामद हुए थे।