राम मंदिर में कृत्रिम ज्योति की स्थापना को लेकर छिड़ा विवाद
अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के चल-विग्रह (मूर्ति) की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले जहां विग्रह स्थापित था उस जगह पर एक कृत्रिम ज्योति स्थापित किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा, "ट्रस्ट ने उस जगह पर एक सस्ता चीनी प्लास्टिक बल्ब लगाया है...वहां वे एक दीया जला सकते थे।"