राम मंदिर में काम के बाद बदली किस्मत, ऐशोआराम की ज़िंदगी जीता था: चंदा चोरी के आरोपी की चाची
अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुकल्प मिश्रा की चाची नेहा मिश्रा ने दावा किया है कि मंदिर ट्रस्ट में नौकरी के बाद अनुकल्प और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अचानक बदली और वह लग्ज़री लाइफ जीने लगा। वहीं, अनुकल्प की बहन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "चाची से हमारा कानूनी विवाद चल रहा है।"