पहली फिल्म फ्लॉप होने पर छोड़ दी थी इंडस्ट्री, रामानंद सागर को ऐसे मिले थे उनके 'भरत'
रामानंद सागर की 'रामायण' में भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग की पहली मराठी फिल्म 'सपला' फ्लॉप हुई तो उन्होंने ऐक्टिंग छोड़कर खेती शुरू कर दी थी। बाद में गुजराती फिल्म 'मायाबाज़ार' के मेकअप मैन गोपाल दादा ने रामानंद सागर से मिलवाया और ऑडिशन के बाद उन्हें 'भरत' का रोल मिला। 1995 में लिवर रोग से उनका निधन हो गया।