रामायण के 'लक्ष्मण' को गणेश भक्तों से है शिकायत, बोले- आप लोगों से एक प्रार्थना है
'रामायण' में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने कहा है, "मेरी विघ्नहर्ता से कामना है कि आप लोगों के हर तरह के विघ्नों को वह दूर करें...आप लोगों को सुखी-स्वस्थ रखें।" उन्होंने कहा, "लोगों से प्रार्थना है...हम गणपति जी का विसर्जन घर में किसी बर्तन में करें...उसकी मिट्टी को किसी पूजनीय पौधे...जैसे मां तुलसी में डाल दें।"