थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कहां रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थिएट्रिकल रन के बाद फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। बकौल रिपोर्ट, इसे सब्सक्रिप्शन के अलावा 'पे-पर-व्यू' मॉडल पर भी रिलीज किया जा सकता है, यानी दर्शकों को फिल्म के लिए अलग से पैसे देने होंगे। फिलहाल, ओटीटी रिलीज की तारीख अभी तय नहीं है।