200 से ज़्यादा फिल्मों में किया काम, फिर भी नहीं मिली पहचान; जानें कौन थीं रामानंद सागर की 'शबरी'
रामानंद सागर की 'रामायण' में 'शबरी' का किरदार ऐक्ट्रेस सरिता देवी ने निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका जन्म 1925 में जोधपुर में हुआ था और वह राजस्थान की पहली कैरेक्टर ऐक्ट्रेस थीं। साल 1947 में सरिता ने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। 2001 में पार्किंसन्स बीमारी से उनका निधन हुआ।