रामायण में मां सीता बनने पर हो रही ट्रोलिंग पर अंजलि अरोड़ा ने दिया जवाब
रामायण पर आधारित 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाने को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अंजलि अरोड़ा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं...हमने लोगों को ये हक दिया है कि हमें जज करें...जब दर्शक फिल्म देखने जाएं तो वे मेरी पर्सनल लाइफ को पर्सनैलिटी से अलग रखें।"