रूम से लेकर यादें शेयर करने तक, आपने हमेशा मेरा काम आसान किया: धवन को लेकर रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शिखर धवन के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "रूम शेयर करने से लेकर मैदान पर जीवनभर की यादें शेयर करने तक। आपने दूसरी छोर से हमेशा मेरा काम आसान किया है।" रोहित ने अपने पोस्ट में धवन को 'द अल्टिमेट जट्ट' बताया है।