रूम हीटर के साथ कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखने की क्यों दी जाती है सलाह?
सर्दियों में रूम हीटर इस्तेमाल करने वाले लोगों को कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी जाती है। मणिपाल हॉस्पिटल्स दिल्ली में पल्मोनोलॉजी के एचओडी व कंसल्टेंट डॉ. पुनीत खन्ना के मुताबिक, हीटर कमरे में ऑक्सीजन लेवल और नमी कम करता है जिससे दम घुट सकता है जबकि पानी हवा में नमी को बरकरार रखता है।