रामगोपाल वर्मा ने शिक्षक दिवस पर दाऊद इब्राहिम को बताया अपनी प्रेरणा, हुई आलोचना
शिक्षक दिवस के अवसर पर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को अपनी प्रेरणा बताया है। उन्होंने दाऊद के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, स्टीवन स्पीलबर्ग, एयन रैंड, ब्रूस ली और श्रीदेवी को भी अपनी प्रेरणा बताया है। रामगोपाल के दाऊद को प्रेरणा बताने पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। एक यूज़र ने कहा, "यह शिक्षकों का अपमान है।"