रामचरितमानस को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखने की क्या है मान्यता?
हिंदू धर्म में लाल रंग को सौभाग्य, शुभता व साहस का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, धर्म ग्रंथों को लाल कपड़े में लपेटकर इसलिए रखते हैं क्योंकि इससे वे बुरी शक्तियों से सुरक्षित रहते हैं। धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, धार्मिक ग्रंथों में मंत्र, श्लोक, चौपाई शुद्धता से लिखे जाते थे इसलिए इसमें दिव्य ऊर्जा का वास होता है।