रामदेव ने 'बहन' कंगना को राखी पर भेजी मिठाई, अभिनेत्री ने कहा था- मेरी जवानी के सपने न देखो
बाबा रामदेव ने अभिनेत्री कंगना रनौत से जारी ज़ुबानी जंग के बीच उन्हें राखी पर मिठाई-शगुन भेजकर विवाद खत्म करने की पहल की है। रामदेव ने कहा, "किसी भी तरह का बैर भाव न रहे...बहन कंगना विवाद को संवाद से खत्म करें...मैं उन्हें फोन करूंगा।" कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया में 'मेरी जवानी के सपने न देखो' जैसे बयान दिए थे।