रामदेव पहनते हैं भगवा वस्त्र लेकिन महिलाओं को लेकर हर मर्यादा लांघ दी: कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग गुरु रामदेव को लेकर कहा है, "जहां तक रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है।" उन्होंने कहा, "उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है...सारा समाज शर्मसार है...वो सनातनी कपड़े पहनते हैं...उन्होंने नारंगी वस्त्र पहनने वालों को शर्मसार किया है...रामदेव को अपनी सोच के बारे में शोध करना चाहिए।"