रोमन अंक प्रणाली में ज़ीरो नहीं होता है क्योंकि माना जाता है कि यह प्रणाली वस्तुओं की कीमतों का अनुमान लगाने के लिए डिज़ाइन की गई थी इसलिए शून्य को दर्शाने के लिए इसकी ज़रूरत ही नहीं थी। ज़ीरो के बजाय इसके लिए रोमन लोग 'नुल्ला' शब्द इस्तेमाल करते थे। लैटिन भाषा में 'नुल्ला' का अर्थ 'कुछ नहीं' होता है।