सपने में माता रानी के दर्शन, UP में समाधि लेने जा रही थी महिला; पति सहित 4 लोगों पर चालान

रामपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला लीलावती मंदिर परिसर में समाधि लेने की तैयारी कर रही थी। उसका दावा था कि सपने में माता रानी ने आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने समय रहते उसे रोककर काउंसलिंग की और समाधि के लिए खुदा गड्ढा पटवाया। एहतियातन पति व पुजारी समेत चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।

Load More