रामभद्राचार्य ने पश्चिमी यूपी को बताया मिनी पाकिस्तान; सपा नेता समेत कई लोगों ने की आलोचना
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक कार्यक्रम में कहा है, "पश्चिमी यूपी में आकर ऐसा लगता है यह मिनी पाकिस्तान है।" उनके बयान की आलोचना करते हुए सपा नेता एसटी हसन ने कहा, "वह पश्चिमी यूपी को पाकिस्तान कहकर उसका अपमान कर रहे हैं...क्या सारे मुसलमान आतंकवादी हैं?" सपा सासंद वीरेंद्र सिंह ने भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयान पर आपत्ति जताई है।