रूममेट का पूर्व बॉयफ्रेंड था बेंगलुरु के पीजी में युवती की हत्या करने वाला शख्स, वजह आई सामने
बेंगलुरु के पीजी में कृति की हत्या करने वाला अभिषेक उसकी रूममेट का पूर्व बॉयफ्रेंड है। बकौल पुलिस, अभिषेक पीजी आकर पूर्व गर्लफ्रेंड से झगड़ता था और कृति बीच-बचाव करती थी। रूममेट आरोपी के साथ रहने चली गई थी लेकिन कृति ने उसे वापस बुला लिया था। कृति ने कथित तौर पर उसे आरोपी से दूर रहने को कहा था।