रामलला के कर्मचारियों के लिए ₹4 करोड़ का चेक देने वाली महिला के खाते में निकले केवल ₹3
अयोध्या के राम मंदिर दर्शन कर रामलला की सेवा में ₹10,000 और मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ₹4 करोड़ का चेक समर्पित करने वाली चेन्नई की एस नागलक्ष्मी के खाते में न्यूनतम बैलेंस ₹3 ही दर्शा रहा है। माना जा रहा है कि ट्रस्ट द्वारा लिखित आश्वासन न मिलने के कारण खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं रखा गया।