रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुख्य पुजारी रहे पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का हुआ निधन
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहकर 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का शनिवार को वाराणसी में निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक, सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी जिसके कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। वह वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे।