रामलला ने पहनी उत्तराखंड की ऐपण कला से बनाई गई मलबेरी सिल्क की पोशाक

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला को मलबेरी सिल्क से बनी पोशाक पहनाई गई है जिसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट किया था। उन्होंने 'X' पर लिखा, "अयोध्या में श्री रामलला के दिव्य विग्रह पर देवभूमि उत्तराखंड की ऐपण कला से सुसज्जित शुभवस्त्रम् समस्त देवभूमिवासियों की प्रभु राम के प्रति असीम आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।"

Load More