रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को कष्ट दिया, कम-से-कम माफी तो मांगे मीडिया: दीया मिर्ज़ा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट पर ऐक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "पूरी मीडिया में किसके पास सभ्यता है कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार से लिखित माफी मांगे? आप विच हंट पर थे। टीआरपी के लिए गहरा दुख और कष्ट दिया...कम-से-कम माफी तो मांग सकते हैं।"

Load More