रिया चक्रवर्ती के शो में भावुक हुए आमिर खान; कहा- मुझे फिल्मों से हटना है
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के शो 'चैप्टर 2' में आमिर खान भावुक हो गए। शो के जारी हुए ट्रेलर में आमिर कह रहे हैं, "मुझे फिल्मों से हटना है और मैं सच कह रहा हूं, आप चाहे तो लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लो।" आमिर ने रिया की हिम्मत की तारीफ की और कहा, "खुशी सिर्फ देने से मिलती है।"