रियान पराग के लगातार 6 छक्के जड़ने के बाद उनका पुराना ट्वीट हुआ वायरल
केकेआर के खिलाफ रविवार को लगातार 6 छक्के जड़ने वाले आरआर के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग का पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। उन्होंने 14 मार्च 2023 को ट्विटर (अब X) पर लिखा था, "मेरी अंतरात्मा कहती है कि इस आईपीएल में मैं एक ओवर में 4 छक्के लगाऊंगा।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "और 2 सीज़न बाद...आपने कर दिखाया।"