रियान पराग बने भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पूर्वोत्तर के पहले शख्स
रियान पराग ने शनिवार को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20I मैच में भारत के लिए डेब्यू किया। इसके साथ ही वह पूर्वोत्तर भारत से देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले शख्स बन गए हैं। असम के रहने वाले 22 वर्षीय ऑल-राउंडर पराग अपने राज्य की ओर से घरेलू क्रिकेट और राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल खेलते हैं।