रेयान रिकलटन बने 9 साल में टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ रेयान रिकलटन ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है। 2016 के बाद यह पहली बार है जब किसी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ ने टेस्ट में दोहरा शतक लगाया हो। मैच की पहली पारी में ओपनिंग करने वाले रिकलटन ने 266 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया।