रियासी आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 7 जगहों पर मारा छापा
जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर जून 2024 में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े मामले में एनआईए ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 7 जगहों पर छापा मारा। एनआईए ने बताया कि जिन जगहों पर छापेमारी हो रही है वे हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स से जुड़ी हुई हैं। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी।