रायगढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग का झाड़ियों में मिला सिर कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार सुबह पुराने बस डिपो की झाड़ियों में 16 वर्षीय धनुर्जय चौहान का सिर कुचला शव मिला। वह सोमवार रात चक्रधर समारोह देखने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने मामले में 2-3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।