रॉयटर्स के मुताबिक फॉक्सकॉन किन वजहों से भारत में विवाहित महिलाओं को नौकरी नहीं देती?
रॉयटर्स के मुताबिक, भारत में एप्पल के लिए आईफोन असेंबल करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन अपने चेन्नई के प्लांट में जिन वजहों से विवाहित महिलाओं को नौकरी पर नहीं रखती है उनमें पारिवारिक कर्तव्य, गर्भावस्था व अधिक अनुपस्थिति शामिल हैं। बकौल रॉयटर्स, कंपनी इसलिए भी विवाहित महिलाओं को नौकरी पर नहीं रखती क्योंकि उनके गहने उत्पादन में दखल डाल सकते हैं।