रायपुर के ब्लू वाटर में तैरने की शर्त पड़ी भारी, युवक गहरे पानी में डूबा
रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान को तैरकर पार करने की शर्त के दौरान 24 वर्षीय आदिल खान गहरे पानी में डूब गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक पानी में तैरते हुए दिखाई दे रहा है। गुरुवार सुबह से SDRF की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।