रायपुर में नशे में गाड़ी चालक ने 16 लोगों को रौंदा, गाड़ी से गांजा और नशीला सिरप बरामद

रायपुर के कुशालपुर में नशे में धुत गाड़ी चालक ने 15-16 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी की गाड़ी की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा और नशीला सिरप बरामद हुआ है।

Load More