रायबरेली पर सवाल से पहले बनारस के जनादेश पर जवाब दें रक्षामंत्री: अजय राय
कांग्रेस नेता अजय राय ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रायबरेली और सपा गठबंधन पर उठाए गए सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने वाराणसी मतगणना के राउंडवार आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। राय ने आरोप लगाया कि 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट पर चुनावी गड़बड़ी के सहारे जीत हासिल की थी।