रेयर अर्थ मैग्नेट पर सरकार के बड़े एलान की खबरों के बीच 14% उछले गुजरात मिनरल के शेयर

रेयर अर्थ सेक्टर में एंट्री लेने की मंशा जताने वाली सरकारी कंपनी गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) के शेयरों में शुक्रवार को 14% तक की तेज़ी देखने को मिली। यह तेज़ी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय में रेयर अर्थ मैग्नेट संकट से निपटने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स की एक अहम बैठक बुलाई जाने की खबरों के बीच आई है।

Load More