रियल एस्टेट कंपनियों ने जनवरी-सितंबर में क्यूआईपी से ₹13,000 करोड़ जुटाएः रिपोर्ट
एनारॉक के मुताबिक, रियल एस्टेट कंपनियों ने जनवरी-सितंबर में क्यूआईपी के ज़रिए इक्विटी शेयर जारी कर करीब ₹13,000 करोड़ जुटाए हैं। एनारॉक के मुताबिक, रियल एस्टेट क्षेत्र ने सभी क्षेत्रों में जारी क्यूआईपी में 17% से ज़्यादा का योगदान दिया। बकौल एनारॉक, रियल एस्टेट इस साल क्यूआईपी के माध्यम से फंड जुटाने वाले क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर रहा है।