रियल मैड्रिड में हर मिनट ₹5,486 कमाते हैं किलियन एमबाप्पे
पीएसजी से रियल मैड्रिड में शामिल हुए फ्रांसीसी फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे स्पैनिश क्लब में प्रति मिनट ₹5,486 कमाते हैं। उनकी सालाना सैलरी ₹285 करोड़ बताई जा रही है। वह 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर क्लब में शामिल हुए हैं। पीएसजी में 7 साल के दौरान एमबाप्पे ने क्लब के लिए रिकॉर्ड 256 गोल किए थे।