रियल-मनी गेम पर बैन से IPL को हो सकता है ₹1,500 करोड़ का नुकसान: रिपोर्ट
एलारा कैपिटल के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट करन तोरानी के अनुसार, रियल-मनी गेमिंग इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों पर खर्च होता था जिसमें केवल आईपीएल में ही इन प्लैटफॉर्म्स का योगदान करीब ₹1,500 करोड़ का था। बकौल तोरानी, रियल-मनी गेमिंग ऐप्स पर बैन के चलते यह पूरी तरह गायब हो जाएगा। आईपीएल का कुल विज्ञापन बाज़ार करीब ₹6,000 करोड़ का है।