रियल लाइफ में कैसा है 'पंचायत' की रिंकी और सचिव जी का रिश्ता? ऐक्ट्रेस ने दिया जवाब
'पंचायत' वेब सीरीज़ में रिंकी का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस संविका ने 'सचिव जी' के साथ अपने रिश्ते पर कहा है, "मुझे लगता है कि हमारे बीच अनकही केमिस्ट्री है।" उन्होंने कहा, "हम ज़्यादा बात नहीं करते लेकिन हम परफॉर्मेंस के दौरान एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। जीतू बहुत मददगार को-स्टार है। हमारी चुप्पी स्क्रीन पर भी दिखती है।"