रैली में कान पर गोली लगने के बाद नीचे बैठते ट्रंप का वीडियो आया सामने
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रैली में शनिवार को गोलियां चलने के समय का वीडियो सामने आया है। इसमें गोलियों की तेज़ आवाज़ें सुनाई दे रही हैं और मंच पर खड़े ट्रंप कान पर गोली लगने के बाद पोडियम के पास बैठ गए। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने उन्हें कवर कर लिया और मंच से उतार लिया।