रैली में हुए हमले के बाद डॉनल्ड ट्रंप के इंस्टाग्राम पर बढ़े 1 मिलियन फॉलोअर्स
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले के बाद इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में 1 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, गोलीबारी से एक दिन पहले 13 जुलाई को ट्रंप के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 24.9 मिलियन थी जो 19 जुलाई को बढ़कर 25.9 मिलियन हो गई।