रिलांयस संग मिलकर भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगी Nvidia
चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने मुंबई में आयोजित एनवीडिया एआई समिट 2024 में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और एनवीडिया भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए पार्टनरशिप कर रहे हैं। हुआंग ने कहा कि भारत में कंप्यूटिंग क्षमता में 2024 में 20 गुना बढ़ोतरी होगी और देश जल्द प्रभावशाली एआई सॉल्यूशन्स का निर्यात करेगा।